View Details << Back

क्यूबेक के बिल 21 को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, पगड़ी और हिजाब पर रोक बरकरार

  कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के विवादास्पद धर्मनिरपेक्षता कानून, बिल-21 के अधिकांश हिस्सों को बरकरार रखा है। इस फैसले से राज्य के कुछ सरकारी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान धार्मिक प्रतीक चिन्ह पहनने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. इसका सीधा असर सिखों की पगड़ी, मुस्लिम महिलाओं के हिजाब और यहूदी समुदाय के किप्पा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर पड़ेगा।


वर्ष 2019 में पारित विधेयक-21, शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीशों सहित कुछ सरकारी अधिकारियों को काम के दौरान धार्मिक प्रतीक पहनने से रोकता है। क्यूबेक सरकार का तर्क है कि इस कानून का उद्देश्य सरकार और धर्म को अलग रखना और सरकारी संस्थानों की निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। दूसरी ओर, आलोचकों का कहना है कि प्रतिबंध धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव करता है और उन्हें धार्मिक पहचान और सरकारी रोजगार के बीच चयन करने के लिए मजबूर करता है।

  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ