View Details << Back

कनाडा: ब्रैम्पटन रेस्तरां गोलीबारी घटना: पील पुलिस ने दो पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया

  पील रीजनल पुलिस की मेजर क्राइम यूनिट ने ब्रैम्पटन के एक रेस्तरां में सशस्त्र झड़प और गोलीबारी के मामले को सुलझाने के बाद पंजाबी मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत नागरा और गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 1:27 बजे हुई. पुलिस को एयरपोर्ट रोड और कॉटरेल बुलेवार्ड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की सूचना मिली. शुरुआती जांच में पता चला कि रेस्टोरेंट के अंदर विवाद के दौरान कथित तौर पर एक शख्स के सिर पर बंदूक से हमला किया गया और इस दौरान गोली भी चलाई गई. हमले में पीड़ित घायल हो गया, लेकिन सौभाग्य से उसकी चोटें जानलेवा नहीं थीं।

  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ