View Details << Back

व्हाइट हाउस शूटिंग: व्हाइट हाउस के पास चेकपॉइंट पर शूटिंग के संदिग्ध की पुलिस हमले में मौत

  व्हाइट हाउस शूटिंग: शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ के पास एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर एक हथियारबंद आदमी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस के हाथों मौत हो गई। यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, उक्त हमलावर व्हाइट हाउस के बहुत करीब 17वीं स्ट्रीट और पेन्सिलवेनिया एवेन्यू पर स्थित चेकपॉइंट के पास पहुंचा। उसने अचानक अपने बैग से बंदूक निकाली और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी संदिग्ध पर गोलियां चलाईं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हो गया, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर ने गोली मारी या पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस घटना में कोई पुलिस या सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ है और घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर थे, और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ