View Details << Back

दिलजीत दोसांझ के घर और लुधियाना मेयर के ऑफिस को उड़ाने की धमकी

  ग्लोबल स्टार और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के लुधियाना घर और नगर निगम के मेयर ऑफिस को उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह पूरे शहर में दहशत फैल गई। यह डरावना धमकी भरा ईमेल लुधियाना नगर निगम के ऑफिशियल ईमेल अकाउंट पर भेजा गया था, जिसके बाद निगम अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी।

धमकी मिलते ही पुलिस की हाई-टेक टीमें, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तुरंत एक्शन में आ गए। प्रशासन ने दिलजीत दोसांझ के लुधियाना घर और नगर निगम के जोन-A ऑफिस के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। सुरक्षा कारणों से जोन-A ऑफिस की पूरी बिल्डिंग को खाली कराकर पूरी तलाशी ली जा रही है। नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल ने कन्फर्म किया, “धमकी भरा मेल मिलते ही मैंने पुलिस कमिश्नर को इन्फॉर्म किया। एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है।”
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ