View Details << Back

पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; जानें वजह

  पटना से दिल्ली जा रही उड़ान संख्या IGO5009 आज सुबह 8:42 बजे (0312 UTC) रनवे संख्या 7 से उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गई। रनवे के निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के अंग पाए गए। यह जानकारी एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। विमान के एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद, पायलट ने पटना लौटने का अनुरोध किया। स्थानीय स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान सुबह 9:03 बजे (0333 UTC) रनवे संख्या 7 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जाँच शुरू कर दी है।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ