View Details << Back    

'बंगाल को दिल्ली नहीं, बंगाल चलाएगा', मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

  
  
Share
  बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के अपने दौरे के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने असम से बंगाल के लोगों को एनआरसी नोटिस भेजने, प्रवासी मज़दूरों पर अत्याचार और संघीय ढाँचे में केंद्र के हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा। ममता ने केंद्र पर संघीय ढाँचे में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली बार मतदाता समीक्षा के काम में लगभग दो साल लग गए थे। अब इसे दो-तीन महीने में करने की बात हो रही है। यह कैसे संभव है? ममता ने कहा, 'दिल्ली नहीं, बंगाल बंगाल को चलाएगा।' देश के कुछ हिस्सों में बंगाल के प्रवासी मज़दूरों पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि देखते हैं, किसमें कितनी हिम्मत है, कोई कितना अत्याचार कर सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में बंगाली बोलने वालों को 'बांग्लादेशी' कहकर परेशान किया जा रहा है। उन्हें जबरन बांग्लादेश भेजने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश में बंगाल के प्रवासी मज़दूरों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन हम बंगाल में रह रहे दूसरे राज्यों के लोगों पर अत्याचार नहीं करते, बल्कि उनसे प्यार करते हैं।
  LATEST UPDATES