View Details << Back

AAP का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन: CJP के सपोर्ट में प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

  देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे CJP के सपोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) भी सड़कों पर उतर आई है। आज AAP पंजाब ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में मौजूद पंजाब के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर AAP पंजाब के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया और पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा के साथ बड़ी संख्या में AAP के दूसरे नेता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने केंद्र की BJP सरकार के खिलाफ नारे लगाए और देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ