View Details << Back

IPL 2026: मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर; रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आखिरी गेंद पर हराया

  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रविवार को खेले गए IPL के एक रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अब अगर मुंबई अपने अगले तीनों मैच जीत भी जाती है, तो भी वह सिर्फ 12 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी, जो अगले राउंड में जाने के लिए काफी नहीं है।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने सिर्फ 3 ओवर में 28 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। नमन धीर (47) और तिलक वर्मा (57) ने 82 रन की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला, लेकिन भुवनेश्वर कुमार (4 विकेट) की बॉलिंग के आगे मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी।
  ਖਾਸ ਖਬਰਾਂ