View Details << Back    

कैलिफ़ोर्निया भूकंप: अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भूकंप

  
  
Share
  US Earthquake Today: शनिवार की सुबह और 28 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक रात 11 बजे कैलिफोर्निया राज्य में भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच क्षेत्र में था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. भूकंप के बाद, लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित की और बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए शहर के 106 स्थानीय अग्निशमन केंद्रों से कर्मियों को भेजा। विभाग ने चेतावनी में कहा कि अब तक किसी के घायल होने या इमारतों को नुकसान होने की सूचना नहीं है। मैनहट्टन बीच के अधिकारियों ने लोगों से भूकंप के बाद आने वाले झटकों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कहा कि भूकंप के कुछ मिनटों, घंटों और कभी-कभी दिनों के बाद भी झटके महसूस किए जा सकते हैं.
  LATEST UPDATES