View Details << Back    

पंजाब विधानसभा चुनाव: मोदी की रैली के लिए अकाली-बीजेपी नेताओं ने बनाई रणनीति

  
  
Share
  शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन के बाद आज दोनों पार्टियों के नेताओं की पहली औपचारिक मुलाकात हुई. चंडीगढ़ में सुखबीर सिंह बादल के आवास पर हुई बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. दोनों दलों के नेताओं ने मुख्य रूप से 8 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के अवसर पर मोगा में होने वाली रैली को लेकर रणनीति तैयार की. रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके बाद ही शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज करेंगी. इस बीच शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए जा रहे संविधान परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है. बैठक के दौरान अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, सिकंदर सिंह मलूका और दलजीत सिंह चीमा, जबकि बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा और प्रदेश महासचिव अनिल सरीन मौजूद रहे. दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया है कि सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है.
  LATEST UPDATES