View Details << Back    

नेपाल में बाढ़: 32 कनाडाई नागरिक लापता; कनाडा ने 5 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया

  
  
Share
  नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भयानक बाढ़ ने कनाडा में भी चिंता पैदा कर दी है। इस आपदा का असर कनाडा में रहने वाले परिवारों पर भी पड़ा है। कनाडाई सरकार के अनुसार, 32 कनाडाई नागरिक और स्थायी निवासी अभी भी लापता हैं। हालांकि, अब तक किसी भी कनाडाई नागरिक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरकार ने इन सभी 32 लोगों के नाम और उनके गृहनगर की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन परिवारों और कनाडाई मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, लापता लोगों में विन्निपेग, पोर्ट मूडी, कोक्विटलम और वैंकूवर से जुड़े लोग शामिल हैं। विन्निपेग के रहने वाले 49 वर्षीय मोहित कौशिक कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। परिवार के अनुसार, 26 अगस्त से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है। ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी के रहने वाले धवल शाह और मेघा शाह भी लापता लोगों में शामिल हैं। परिवार के मुताबिक, उनसे आखिरी बार मंगलवार को संपर्क हुआ था।
  LATEST UPDATES