View Details << Back    

ऑस्ट्रेलिया: भारतीय छात्रा की मौत के मामले में नाबालिग ड्राइवर पर आरोप

  
  
Share
  पर्थ के बेंटले इलाके में एक शॉपिंग सेंटर की कार पार्किंग में हुए दुखद हादसे में एक नया मोड़ आया है। गौरतलब है कि मई में कार की टक्कर से भारत की 19 वर्षीय इंटरनेशनल स्टूडेंट कोमलप्रीत कौर की मौत हो गई थी। अब, घटना की जांच के बाद पुलिस ने एक टीनएज ड्राइवर पर आरोप तय किए हैं। कोमलप्रीत कौर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही थीं और पार्ट-टाइम काम भी करती थीं। परिवार और दोस्तों के मुताबिक, वह भविष्य के बड़े सपने लेकर ऑस्ट्रेलिया आई थीं। 17 मई की रात, बेंटले प्लाज़ा कार पार्क में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद, समुदाय ने उनके शव को भारत भेजने के लिए हज़ारों डॉलर जुटाने में मदद की। अब, पुलिस जांच के बाद एक नाबालिग ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की और जानकारी नहीं दी है क्योंकि मामला कोर्ट में जा रहा है।
  LATEST UPDATES