View Details << Back    

तरनतारन कॉलेज गोलीकांड: पुलिस को छात्र की मौत के पीछे 'एकतरफा प्यार' का शक!

  
  
Share
  तरनतारन कॉलेज में गोलीबारी: तरनतारन के उस्मा गांव के एक लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने अपनी ही क्लास की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी की पहचान प्रिंस राज के रूप में हुई है, जो लेक्चर शुरू होने से पहले क्लासरूम में घुसा और संदीप कौर नाम की छात्रा के सिर में गोली मार दी. संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद प्रिंस ने उसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला 'एकतरफा प्यार' का लग रहा है. एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि घटना स्थल से हथियार बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि छात्र के पास पिस्तौल कहां से आई और सुरक्षा के बावजूद वह हथियार के साथ कॉलेज में कैसे घुस गया।
  LATEST UPDATES