View Details << Back    

फ्रांस: गाड़ी चलाने पर पुलिस ने नाबालिग बच्चे को मारी गोली, धू-धू कर जल उठा पेरिस; अब तक 150 लोग गिरफ्तार

  
  
Share
  पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पुलिसकर्मी द्वारा 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी. गोलीबारी के बाद पेरिस में अशांति जारी है, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें हैं। जब गाड़ी नहीं रुकी तो पुलिस ने फायरिंग कर दी दरअसल, पेरिस में नेहल एम नाम के एक नाबालिग लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के सामने कार रोकने से इनकार कर दिया. जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे नजदीक से गोली मार दी. घटना की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और पूरे नानट्रे शहर में हिंसा फैल गई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बुधवार को कारों में आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
  LATEST UPDATES