View Details << Back    

पानी के अंदर छिपे दुश्मन अब नहीं बच पाएंगे मेड इन इंडिया हैवी वेट टॉरपीडो ने नेवी को बड़ी ताकत दी है।

  
  
Share
  नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वदेशी रूप से विकसित भारी वजन वाले टारपीडो ने पानी के भीतर लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। मील का पत्थर भारतीय नौसेना का कहना है, "यह भारतीय नौसेना और डीआरडीओ के लिए पानी के भीतर के क्षेत्र में लक्ष्य पर हथियारों की सटीक डिलीवरी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।" नौसेना की यह उपलब्धि कई मायनों में खास है। इससे समुद्र के भीतर देश विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगेगी। नौसेना द्वारा साझा की गई आठ सेकंड की एक क्लिप में समुद्र की सतह पर तैरती हुई एक लंबी बहुरंगी वस्तु दिखाई दे रही है। टारपीडो के टकराते ही वस्तु में अचानक विस्फोट हो गया।
  LATEST UPDATES